युवाओं को धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए : भारत भूषण चुघ

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर:रम्पुरा के वार्ड नंबर 24 स्थित दुर्गा मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा का शुभारंभ बीते दिवस कलश यात्रा के साथ किया गया।

श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कथा का प्रवचन वृंदावन से पधारे बाल व्यास सुमित शिवम शास्त्री द्वारा किया गया।

इस अवसर पर भारत भूषण चुघ ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के स्मरण से मनुष्य के दुखों का नाश होता है और वह सद्मार्ग की ओर अग्रसर होता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द बढ़ता है, जिससे भेदभाव और दूरियां समाप्त होती हैं। उन्होंने युवाओं से धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे एक स्वस्थ और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है।

आयोजकों ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 16 जनवरी तक चलेगा। कथा के समापन पर हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में जसविंदर खरबंदा ‘लकी’, मनदीप वर्मा, संजीव गुप्ता, रोहित कोली, ओमपाल कोली, दर्शन कोली, वीरु कोली, बाबू कोली, ओम प्रकाश कोली, अजय मिश्रा, सोनू शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!