पार्षद सौरभ बेहड पर हमला: एसएसपी मणिकांत मिश्रा पहुंचे अस्पताल, दोषियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश

खबरें शेयर करें

पार्षद सौरभ बेहड पर हमला: एसएसपी मणिकांत मिश्रा पहुंचे अस्पताल, दोषियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश

रुद्रपुर: आवास विकास चौकी क्षेत्र में पार्षद सौरभ बेहड पर हुए हमले के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा स्वयं अस्पताल पहुंचे और पार्षद का हालचाल जाना। उन्होंने घटना को गंभीर मानते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना शाम के समय की है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि पार्षद सौरभ बेहड स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे। तभी उनके घर के पास गली में एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात व्यक्ति पहुंचे। इनमें से एक व्यक्ति बाइक पर बैठा रहा, जबकि दो लोग नीचे उतरकर पार्षद को स्कूटी से गिरा दिया और उनके साथ मारपीट कर मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात महज 6 सेकंड में अंजाम दी गई, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
घटना की पुष्टि स्वयं पार्षद सौरभ बेहड ने की है। इस संबंध में स्थानीय विधायक से भी पुलिस द्वारा बातचीत की गई है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी आरोपियों की शीघ्र पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए और कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिस टीमें सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य इनपुट के आधार पर लगातार दबिश दे रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!