रम्पुरा में फायरिंग से सनसनी,सुरक्षा के दावे खोखले,अपराधियों के हौसले बुलंद……..?

खबरें शेयर करें

रम्पुरा में फायरिंग से सनसनी,सुरक्षा के दावे खोखले,अपराधियों के हौसले बुलंद……..?

रुद्रपुर : आज उस समय इलाके में हड़कंप मच गया जब रम्पुरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत, चौकी से कुछ ही दूरी पर अचानक एक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दहशत में आ गए और पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
फिलहाल गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही रम्पुरा चौकी पुलिस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है।
वहीं इस घटना के बाद एक बड़ा सवाल फिर से खड़ा हो गया है कि उधम सिंह नगर में पुलिस और अपराधियों के बीच का भय का अंतर अब कहीं धुंधला तो नहीं पड़ता जा रहा है।
कुछ समय पहले चलाए गए चर्चित “लंगड़ा अभियान” को लेकर भी सवाल हैं। क्या यह अभियान केवल कागजों तक ही सीमित रह गया….? या वास्तव में अपराधियों पर इसका कोई प्रभाव पड़ा है?
रम्पुरा की यह घटना उधम सिंह नगर पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर एक गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है, जिसका जवाब आने वाले दिनों में जांच और कार्रवाई से सामने आना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!