रुद्रपुर में जेएमजे ज्वैलर्स की धमाकेदार एंट्री, 7% मेकिंग चार्ज और हॉलमार्क शुद्ध ज्वेलरी ने बाजार में मचाया तहलका

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर में जेएमजे ज्वैलर्स की धमाकेदार एंट्री, 7% मेकिंग चार्ज और हॉलमार्क शुद्ध ज्वेलरी ने बाजार में मचाया तहलका
रुद्रपुर: सोने-चांदी के कारोबार में रुद्रपुर शहर को बड़ी सौगात मिली है। शहर में जेएमजे ज्वैलर्स की धमाकेदार एंट्री के साथ ही ज्वेलरी बाजार में हलचल तेज हो गई है। जहां एक ओर सोने के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जेएमजे ज्वैलर्स ने मात्र 7% मेकिंग चार्ज और हॉलमार्क शुद्ध ज्वेलरी के साथ ग्राहकों को बड़ी राहत दी है।
शोरूम के भव्य शुभारंभ के मौके पर बड़ी संख्या में व्यापारी, गणमान्य नागरिक और शहर के प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे। उद्घाटन के साथ ही शोरूम में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी और पहले ही दिन नई-नई डिजाइनों की जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली।
संस्थान के स्वामी अतुल वर्मा ने साफ शब्दों में कहा कि आज के समय में ज्वेलरी खरीदना आम आदमी के लिए आसान नहीं रहा है। बढ़ते रेट, ज्यादा मेकिंग चार्ज और शुद्धता को लेकर ग्राहकों में लगातार असमंजस बना रहता है। इसी चुनौती को स्वीकार करते हुए जेएमजे ज्वैलर्स ने यह संकल्प लिया है कि ग्राहकों को सही रेट, शुद्ध सोना और पूरी पारदर्शिता के साथ ज्वेलरी उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि जेएमजे ज्वैलर्स में केवल हॉलमार्क प्रमाणित ज्वेलरी ही बेची जाएगी और हर आभूषण का वजन, कैरेट और कीमत ग्राहक के सामने स्पष्ट रूप से दर्ज की जाएगी। यहां किसी भी प्रकार की छुपी हुई लागत या भ्रामक चार्ज नहीं लिया जाएगा।
शोरूम में पारंपरिक से लेकर आधुनिक डिजाइनों की विशाल रेंज उपलब्ध है। हार, चेन, अंगूठी, कंगन, चूड़ी, झुमके, मंगलसूत्र और ब्राइडल कलेक्शन तक हर वर्ग के लिए खास कलेक्शन तैयार किया गया है। खास बात यह है कि कम मेकिंग चार्ज के कारण मध्यम वर्ग और युवा वर्ग भी अब बेझिझक ज्वेलरी खरीद पा रहा है।
इसके साथ ही ग्राहकों के लिए आकर्षक स्कीम और बचत योजनाएं भी शुरू की गई हैं, जिनका लाभ उठाकर ग्राहक भविष्य की खरीदारी के लिए अभी से निवेश कर सकते हैं। आने वाले त्योहारों और विवाह सीजन को देखते हुए जेएमजे ज्वैलर्स की यह पहल बाजार में बड़ी प्रतिस्पर्धा खड़ी करती नजर आ रही है।
स्थानीय व्यापारियों और ग्राहकों का कहना है कि इतने कम मेकिंग चार्ज और शुद्ध हॉलमार्क ज्वेलरी की सुविधा रुद्रपुर में पहले कभी नहीं देखी गई। इससे न केवल ग्राहकों को सीधा लाभ मिलेगा, बल्कि शहर के ज्वेलरी बाजार में पारदर्शिता और विश्वास का नया अध्याय शुरू होगा।

अंत में अतुल वर्मा ने दो टूक कहा,
“ग्राहक का विश्वास ही हमारा सबसे बड़ा गहना है। हम रुद्रपुर के लोगों को कभी निराश नहीं करेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!