पत्रकार ने आकांक्षा शोरूम को भेजा नोटिस, निजी डाटा दुरुपयोग का आरोप

खबरें शेयर करें

पत्रकार ने आकांक्षा शोरूम को भेजा नोटिस, निजी डाटा दुरुपयोग का आरोप

रुद्रपुर:शहर के प्रतिष्ठित वाहन शोरूम आकांक्षा ऑटोमोबाइल्स रुद्रपुर प्राइवेट लिमिटेड काशीपुर शोरूम की कार्यप्रणाली पर उस समय सवाल खड़े हो गए, जब एक पत्रकार का मोबाइल नंबर बिना उसकी जानकारी और सहमति के किसी अन्य ग्राहक के वाहन दस्तावेजों में दर्ज पाया गया।
प्रकरण के अनुसार, शोरूम से विक्रय किए गए एक वाहन, जिसका ग्राहक नाम सर्वेश कुमार यादव तथा कस्टमर आईडी 2566164171 है, के पंजीकरण एवं अन्य आधिकारिक अभिलेखों में रुद्रपुर निवासी पत्रकार मनीष बावा का मोबाइल नंबर दर्ज पाया गया। जबकि पत्रकार का कहना है कि उन्होंने आज तक उक्त शोरूम से कोई भी वाहन नहीं खरीदा है और न ही कभी इस संबंध में अपनी सहमति दी है।
पत्रकार मनीष बावा ने बताया कि गलत तरीके से उनका मोबाइल नंबर दर्ज होने के कारण उन्हें लगातार अनावश्यक कॉल प्राप्त हो रहे हैं, जिससे उन्हें मानसिक एवं पेशेवर रूप से परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने इसे गंभीर प्रशासनिक लापरवाही के साथ-साथ व्यक्तिगत सूचना के दुरुपयोग का मामला बताया है।
इस संबंध में उन्होंने शोरूम प्रबंधन को एक औपचारिक लिखित शिकायत भेजकर मांग की है कि उनका मोबाइल नंबर तत्काल वाहन से संबंधित सभी रिकॉर्ड, सॉफ्टवेयर सिस्टम, आरटीओ अभिलेख एवं अन्य दस्तावेजों से हटाया जाए तथा एक सप्ताह के भीतर इसकी लिखित पुष्टि दी जाए।
पत्रकार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया तो वह परिवहन विभाग एवं संबंधित विधिक प्राधिकरणों के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज कर कानूनी कार्यवाही प्रारंभ करेंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शोरूम प्रबंधन की होगी।
कानूनी जानकारों के अनुसार, बिना सहमति किसी व्यक्ति की व्यक्तिगत जानकारी का इस प्रकार उपयोग किया जाना डाटा प्रोटेक्शन और निजता के अधिकार का उल्लंघन माना जा सकता है, जिस पर संबंधित संस्थान के खिलाफ कार्रवाई संभव है।
अब यह देखना अहम होगा कि शोरूम प्रबंधन इस गंभीर लापरवाही पर कितनी शीघ्रता से कार्रवाई करता है और पत्रकार को न्याय दिलाने की दिशा में क्या कदम उठाए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!