गाली,अपमान और सियासत: क्या पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष बलवंत अरोड़ा पर चलेगा कानून का डंडा……………..?
हमला साज़िश निकला,पर अपमान असली था ,अब कौन लेगा एसएसपी के सम्मान की जिम्मेदारी,क्या माफी से बच जाएगी कार्रवाई
रुद्रपुर/उधम सिंह नगर :एसएसपी मणिकांत मिश्रा को खुलेआम अपमानित करने वाले पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष बलवंत सिंह अरोड़ा उर्फ बल्लू अब बैकफुट पर नजर आ रहे हैं। जिस जुबान से उन्होंने ईमानदार पुलिस अधिकारी ही नहीं, उनके परिवार और बच्चों तक को निशाना बनाया था, आज उसी पर सफाई दी जा रही है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पार्षद सौरभ बेहड़ ने अपने साथियों के साथ मिलकर खुद पर हमला करवाने की साजिश रची थी, जिसने पूरे रुद्रपुर से लेकर उत्तराखंड तक हड़कंप मचा दिया। उसी दौरान अस्पताल पहुंचे पूर्व मंडल अध्यक्ष बलवंत सिंह अरोड़ा उर्फ बल्लू ने भावनाओं में बहकर एसएसपी मणिकांत मिश्रा पर आपत्तिजनक और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया — और मर्यादा की सारी सीमाएं पार करते हुए उनके परिवार तक को नहीं छोड़ा।
आज जब विधायक तिलक राज बेहड़ ने प्रेस वार्ता में खुद स्वीकार किया कि उनके बेटे ने पूरा “मास्टर प्लान” रचा, भावुक होकर जनता से माफी मांगी और एकजुटता की बात कही — तब सवाल और भी गहरे हो गए हैं।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि
क्या पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष बलवंत सिंह अरोड़ा उर्फ बल्लू के खिलाफ कानून अपना काम करेगा?
या फिर यह पूरा मामला राजनीतिक संरक्षण और माफी की आड़ में सिमट कर रह जाएगा?
क्योंकि अपमान यह सिर्फ एक अधिकारी का नहीं,
पूरे पुलिस तंत्र के सम्मान का सवाल है।


