उत्तराखंड प्रदेश की जूनियर सेपक टाकरा बालक एवं बालिका वर्ग की टीम 29 वी राष्ट्रीय सेपक टाकरा (बालक एवं बालिका) चैंपियनशिप 2025-26 जो दिनाँक 1 जनवरी से 5 जनवरी 2026 तक लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी,जालंधर में आयोजित हुई में प्रतिभाग करने गयी.द सेपक टाकरा एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के उपाध्यक्ष डॉक्टर नागेंद्र शर्मा एवं सचिव आनंद खंपा ने बताया कि उक्त टीम में बालक वर्ग में मोहित उप्रेती,प्रिंस ध्यानी,सूरज सिंह,ईशान अधिकारी,हिमांशु गढ़िया,देवेश कुमार,दिव्यांशु विश्वकर्मा तथा तनिष् वर्मा समेत 8 खिलाड़ी एवं बालिका वर्ग में मनस्वी जोशी,पूर्णिमा गोस्वामी,प्रियंका,मिताशी रावत तथा राशि बिष्ट समेत 5 खिलाड़ी कुल 13 खिलाड़ी प्रतिभाग करने गए थे.टीम के प्रशिक्षक के रूप गौरव बिनवाल तथा काशीष शर्मा थे.उत्तराखंड टीम के डबल इवेंट में मोहित उप्रेती, हिमांशु गढ़िया तथा सूरज द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 29 वी राष्ट्रीय सेपक टाकरा (बालक एवं बालिका) चैंपियनशिप 2025-26 में कास्य पदक प्राप्त किया. उक्त अवसर पर द सेपक टाकरा एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष आरपी शर्मा तथा अन्य समस्त पदाधिकारी एवं खेल प्रेमियों ने टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की।


