दिनदहाड़े रेलवे क्रॉसिंग पर युवकों को लाठी डंडों से पीटा! वीडियो वायरल..

खबरें शेयर करें

दिनदहाड़े रेलवे क्रॉसिंग पर युवकों को लाठी डंडों से पीटा! वीडियो वायरल..
हल्द्वानी। प्रेम सिनेमा रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार की सुबह तब हड़कंप मच गया जब कुछ लोग एक युवक को बुरी तरह लाठी डंडों से पीटने लगे। इस दौरान युवक को बचाने का प्रयास कर रहे लोगों को भी हमलावरों द्वारा पीटा गया। इस हमले में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार जवाहर नगर निवासी हुसैन वारिस उर्फ बन्टी मंगलवार सुबह लगभग 9 बजे अपने काम के लिए जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही वह प्रेम सिनेमा के निकट रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचे की गेट बंद हो गया। तभी वहां पहले से मौजूद 10–15 लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते बंटी पर लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और अन्य हथियारों से हमला कर दिया।

कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो हमलावरों ने उन्हें भी बेरहमी से पीट दिया। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार कुछ और लोगों ने भी बीच बचाव का प्रयास किया तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है।

यह पूरा मामला पास में लगे CCTV में कैद हो गया। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ ही सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!