महिला सम्मान से कोई समझौता नहीं: कुमारी शैलजा ने मीना शर्मा को दिया भरोसा

खबरें शेयर करें

महिला सम्मान से कोई समझौता नहीं: कुमारी शैलजा ने मीना शर्मा को दिया भरोसा

रुद्रपुर। कांग्रेस की बरिष्ठ नेत्री पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा विगत दिवस दिल्ली में उतराखंड प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा से मिली, और रुद्रपुर विधान सभा के राजनैतिक हालातों पर लम्बी बात की। इससे पूर्व मीना शर्मा ने फूलों का गुलदस्ता देकर कुमारी शैलजा का स्वागत किया, शैलजा व मीना शर्मा के बीच राजनैतिक बिषयों पर लम्बी बातचीत हुई, कुo शैलजा ने श्रीमती शर्मा को विश्वास दिलाया की महिला सम्मान के साथ कोई समझौता नही किया जायेगा, उन्होंने कहा की रुद्रपुर विधानसभा में उन्हें, श्रीमती शर्मा को पूरी तरजीह दी जायेगी, उनकी सहमति के बिना कोई निर्णय नही लिया जायेगा प्रेस को जारी विज्ञप्ति में मीना शर्मा ने कहा कि प्रभारी कुमारी शैलजा से बहुत ही संतोषजनक बात हुई है, उन्होंने महिला सम्मान की बात की है, उन्हें भी पार्टी पर पूरा भरोसा हैं की वह महिला सम्मान में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!