कैमरे पर मौत की बोली! मोहम्मद दीपक की हत्या पर 2 लाख का इनाम, वायरल वीडियो से हड़कंप

खबरें शेयर करें

कैमरे पर मौत की बोली! मोहम्मद दीपक की हत्या पर 2 लाख का इनाम, वायरल वीडियो से हड़कंप

 

कोटद्वार: 26 जनवरी को दुकान के नाम को लेकर हुए विवाद के बाद देशभर की सुर्खियों में आए मोहम्मद दीपक एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। इस बार मामला और भी गंभीर हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक युवक खुलेआम मोहम्मद दीपक को जान से मारने की धमकी देता नजर आ रहा है।
वीडियो में युवक यह घोषणा करता दिखाई दे रहा है कि जो कोई भी मोहम्मद दीपक की हत्या करेगा, उसे दो लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। हैरान करने वाली बात यह है कि धमकी देने वाला युवक हाथ में 500 रुपये के नोटों की गड्डियां लहराते हुए नजर आ रहा है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।
धमकी भरे वीडियो के सामने आने के बाद मोहम्मद दीपक ने तत्काल कोटद्वार कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर सौंपी। तहरीर में उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें और उनके परिवार को गंभीर जान का खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने पुलिस से तत्काल कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
इस संबंध में कोटद्वार कोतवाली प्रभारी प्रदीप नेगी ने बताया कि मोहम्मद दीपक की तहरीर प्राप्त हो चुकी है। फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो बनाने वाला युवक कौन है और वह कहां का रहने वाला है। जांच के बाद दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि 26 जनवरी को दुकान के नामकरण को लेकर हुआ विवाद पहले ही काफी तूल पकड़ चुका है, और तभी से मोहम्मद दीपक लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!